{"_id":"56eb10c94f1c1b66258b4b9d","slug":"man-hit-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
आदमी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का बायां पैर कट गया। उसे लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर रायवाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वह हरिद्वार की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। चक्के के नीचे आने से उसके बायां पंजा पैर से अलग हो गया।
विज्ञापन
हादसा होते देख लोग दौड़े और घायल को संभाला। सूचना पर उसे 108 आपातकालीन सेवा ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बिष्ट ने घायल की पहचान होशियार सिंह (46) पुत्र मुरली सिंह निवासी ग्राम पोंठया, धारकोट, टिहरी गढ़वाल के रूप में कराई।
विज्ञापन
उन्होेंने बताया कि हादसे में घायल युवक ज्वालापुर, हरिद्वार में किसी होटल में काम करता है और रायवाला किसी काम से आया था। गांव में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। ईएमओ डा. संतोष पंत ने बताया कि हालत नाजुक देख घायल को दून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन