फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Make the hobby of rafting a career

राफ्टिंग के रोमांच के शौक को बनाए शानदार कैरियर

Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Make the hobby of rafting a career
20 गंगा नदी में पर्यटकों को राफ्टिंग कराता गाइड। - फोटो : RISHIKESH
साहसिक खेलों के हब के रूप में योगनगरी तेजी के साथ उभर रही है। ऋषिकेश में राफ्टिंग, ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और पैरा मोटर ग्लाइडिंग के लिए वीकेंड ही नहीं, अन्य दिनों में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। राफ्टिंग को लेकर पर्यटकों के बढ़ते क्रेज से इस साहसिक खेल में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। साहसिक खेलों के शौकीन राफ्टिंग के क्षेत्र में भी अपना कॅरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

साहसिक खेलों के लिए अब योगनगरी ऋषिकेश एक जाना पहचाना नाम बन गया है। खासकर गंगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रैपिड रोमांच के शौकीनों को राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश की ओर खींच लेते हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, कोलकाता, महाराष्ट्र और राजस्थान आदि प्रदेश ही नहीं, विदेशों से भी पर्यटक राफ्टिंग के लिए योगनगरी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश में रोजाना सैकड़ों की संख्या में रंग-बिरंगी राफ्ट गंगा में अठखेलियां करती नजर आती हैं। रोमांच का यह खेल योगनगरी की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है। वहीं रोजगार के अवसर भी मुहैया करा रहा है। टिहरी, पौड़ी और ऋषिकेश के करीब 630 युवाओं ने राफ्टिंग को कॅरियर के तौर पर अपनाया है। वहीं इतनी ही संख्या में ट्रेनी गाइड भी विभिन्न राफ्टिंग कंपनी में काम कर रहे हैं। अनुभवी राफ्टिंग गाइड एक सरकारी कर्मचारी या मल्टीनेशनल कंपनी के एग्जीक्यूटिव के बराबर वेतन लेता है। जिस तरह से राफ्टिंग को लेकर देश-विदेश के पर्यटकों का रुझान बढ़ रहा है, इससे तय है कि ऋषिकेश में राफ्टिंग के क्षेत्र में रोजगार में भी इजाफा होगा। ऐसे में राफ्टिंग के शौकीन राफ्टिंग के क्षेत्र में गाइड के पेशे को कॅरियर के तौर पर अपना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 से 72 हजार तक है राफ्टिंग गाइड का वेतन
गंगा रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि राफ्टिंग से लक्ष्मणझूला, टिहरी और ऋषिकेश के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि राफ्टिंग गाइड को 32 किलोमीटर के ट्रैक पर राफ्ट ले जाने पर 800 रुपये का भुगतान किया जाता है। वहीं 10 किलोमीटर के ट्रैक के लिए 500 से 600 रुपये दिए जाते हैं। कई अनुभवी राफ्टिंग गाइड दिनभर में तीन चक्कर भी लगा देते हैं। इससे उनको करीब 45 हजार से 72 हजार तक एक महीने में मिल जाते हैं। यह रकम एक सरकारी कर्मचारी या मल्टीनेशनल कंपनी के एग्जीक्यूूटिव के बराबर है। दिनेश भट्ट ने बताया कि ट्रेनी गाइड को भी करीब 300 रुपये का दैनिक भुगतान किया जाता है। कई राफ्टिंग गाइड और ट्रेनी मासिक वेतन पर भी काम करते हैं।
प्रशिक्षण के बाद टेस्ट करना होता है पास
दिनेश भट्ट ने बताया कि राफ्टिंग गाइड बनने से पहले दो से तीन साल तक कुशल गाइड से प्रशिक्षण लेना पड़ता है। प्रशिक्षण के बाद पर्यटन विभाग की राफ्टिंग टेस्ट के लिए गठित तकनीकी समिति टेस्ट लेती है। इसमें रैपिड टेस्ट, स्वीमिंग टेस्ट, तकनीकी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट आदि शामिल होता है। टेस्ट पास करने के बाद पर्यटन विभाग राफ्टिंग गाइड को प्रमाणपत्र जारी करता है।

वर्जन
- राफ्टिंग में युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। रोजगार के अवसर बढ़ें, इसके लिए अन्य नदियों में भी राफ्टिंग शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम और टेस्ट का खाका भी तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व राफ्टिंग गाइड को प्रमाणपत्र जारी किए गए थे।
-खुशाल सिंह, जिला साहसिक पर्यटक अधिकारी टिहरी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed