फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Make eye donation to give eye light to the needy

जरुरतमदों को नेत्र ज्योति देने के लिए करें नेत्रदान

Fri, 30 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Make eye donation to give eye light to the needy
एम्स में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती विशेषज्ञ - फोटो : RISHIKESH
एम्स में शुरू किए गए नेत्र बैंक के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सार्वजनिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मरीजों के तीमारदारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरुक किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि देशभर में प्रतिदिन विभिन्न कारणों से मृत्यु दर 26000 है। जागरुकता के अभाव में इनमें से बहुत कम संख्या में ही लोग नेत्रदान कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संकल्प लें तो महज चार महीने में जरुरतमंदों को नेत्र ज्योति मिल सकती है और कॉर्निया की कमी दूर हो सकती है।
विज्ञापन

डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने लोगों से नेत्रदान को लेकर जागरुक होने और दूसरों के जीवन को रोशन करने में मददगार साबित होने की अपील की। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मित्तल और आई बैंक की मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. नीति गुप्ता ने बताया कि होली के पर्व पर केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग, दीपावली पर पटाखों की चिंगारी व धुआं, दुर्घटना में चोट लगना अथवा शरीर में विटामिन ए की कमी नेत्र ज्योति जाने कारण हो सकते हैं। नेत्रदान के संकल्प से ही कॉर्निया की जरूरत को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. अनुपम, डॉ. रामानुज, ऋतु अग्रवाल, सलोनी गोयल, रेखा गर्ग, ऋषि अग्रवाल, डॉ. हरीश धींगड़ा, डॉ. नारायण सिंह रावत, गोपाल नारंग, सत्येंद्र अग्रवाल, श्रीकांता शर्मा, गोपाल चमोली, दिनेश कुमार मुद्गल, रेचल रॉय, विपाष्ना रॉय, पूर्णिमा जैन, नीलम नवानी, मनोरमा, साधना पांडेय, नेहा मलिक, रचना चड्ढा, नीशा, बिंदिया चड्ढा, गुलाब सिंह, अश्वनी विश्वकर्मा, संदीप गुसांई आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed