{"_id":"6022d5f98ebc3ed65934b63c","slug":"make-10-counters-for-kovid-vaccination-in-aiims-rishikesh-news-drn3703124177","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में कोविड वैक्सीनेशन के लिए दस काउंटर स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में कोविड वैक्सीनेशन के लिए दस काउंटर स्थापित
विज्ञापन
एम्स में कोविड19 वैक्सीनेशन टीकाकरण केंद्र।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में कोविड19 वैक्सीनेशन के तहत अब तक कुल 3,554 हेल्थ केयर वर्करों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में अलग-अलग 10 काउंटर स्थापित किए हैं।एम्स निदेशक प्रो रवि कांत ने टीकाकरण अभियान के बाबत बताया कि 16 जनवरी से अब तक संस्थान के 65 प्रतिशत से अधिक स्टाफ को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत में कोविड एरिया में ड्यूटी दे रहे फ्रंट लाइन हैल्थ केयर वर्करों का प्राथमिकता से टीकाकरण किया गया था। जबकि इसके बाद अब एम्स में कार्यरत अन्य कार्मिकों को भी चरणबद्ध तरीके से टीके लगाए जा रहे हैं। एम्स के आयुष भवन में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसिन विभाग विशेष भूमिका निभा रहा है। सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना दैनिक तौर पर स्वयं इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रही हैं। प्रो. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि संस्थान में कुल 5,632 लोगों का स्टाफ कार्यरत है। जिनमें से अब तक 3,554 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में बीती 2 फरवरी से 10 अलग-अलग टीकाकरण काउंटरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। टीकाकरण अभियान के दौरान सीएफएम विभाग की डा. रंजीता कुमारी, डा. महेंद्र सिंह, डा. योगेश बहुरूपी, डा. अजीत भदौरिया आदि मौजूद थे।
डोईवाला। कोरोना टीकाकरण के तहत मंगलवार को डोईवाला के 80 और भानियावाला के 70 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। उपजिलाधिकारी डोईवाला ने भी टीका लगवाया। डोईवाला परिक्षेत्र में कोरोना टीकाकरण के तहत पहले हैल्थ वर्करों और अब फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में 80 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानियावाला में 70 फ्रंटलाइन वर्कर्स टीकाकरण के लिए पहुंचे। बीते आठ फरवरी से फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि कोविड -19 के टीकाकरण के लिए अभियान तेज हो गया है। इसमें मुख्य रूप से नगर पालिका के पर्यावरण मित्र, पुलिस, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और अन्य सैन्य बल के जवानों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी टीका लगाया जा रहा है। डॉ. भण्डारी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है। तेज गति से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि छूटे हुए हेल्थ वर्कर भी टीकाकरण के लिए आ रहे है।