फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Majri Grant finished first in the Under-14 Boys Volleyball Competition

Rishikesh News: अंडर 14 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में माजरीग्रांट प्रथम

Sat, 19 Sep 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Sep 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Majri Grant finished first in the Under-14 Boys Volleyball Competition
जौलीग्रांट। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में आयोजित विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम माजरीग्रांट, द्वितीय रेडिएंट स्कूल और तृतीय घमंडपुर रहा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि जीवन में खेलों में प्रतिभाग करने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रत्येक गांव और शहर में खेल मैदान होने चाहिए जिसमें बच्चे और युवा खेल सके। वहीं, अंडर 14 पिठ्ठू बालक वर्ग में प्रथम रेडिएंट स्कूल, द्वितीय रेडियंट पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान कोठारी मोहल्ला रहा। अंडर 19 वॉलीबॉल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान दशमेश क्लब, द्वितीय स्थान माजरीग्रांट और तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपोखरी ने प्राप्त किया। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान उन्नति, द्वितीय स्थान बड़ोवाला और तृतीय स्थान कोटी भनियावाला की टीम ने प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed