फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Major fire breaks out in English liquor and dhabas

Rishikesh News: भानियावाला में अंग्रेजी शराब और ढाबों में लगी भीषण आग

Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Major fire breaks out in English liquor and dhabas
भानियावाला तिराहे के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके व उसके पास दो ढाबे में बीती देर रात भीषण आग लग गई। जिससे शराब की दुकान में रखी शराब की बोतलें जलकर खाक हो गई। शराब की दुकान व ढाबों में रखा अन्य सामान भी जल गया। लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद आधा दर्जन दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बुधवार रात्रि लगभग 11:30 बजे के करीब भानियावाला फ्लाईओवर के पास टीन शेड में बने विजय नेगी निवासी भानियावाला व अनिल जयसवाल निवासी डोईवाला के ढाबों में अचानक आग लग गई। अंदर सो रहे नौकर उत्तम सिंह ने फोन से मालिक विजय नेगी को सूचना दी। विजय नेगी की सूचना पर फायर सर्विस पहुंची।
विज्ञापन

आग इन ढाबो से लगे अंग्रेजी शराब की दुकान पर फैल गई। शराब की बोतलों में रूक-रूक कर ब्लास्टिंग होती रही। जिस कारण आग पर पूरी तरह रात 1.35 बजे काबू कर लिया गया। शराब की दुकान में रखी सभी शराब नष्ट हो गई। अनिल जयसवाल व विजय नेगी की दुकान पर रखा फर्नीचर आदि सामान जल कर राख हो गया। ठेका संचालक विनय रावत ने बताया कि शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का माल नष्ट हो गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। फायर स्टेशन लालतप्पड़ इंचार्ज डीपी डंगवाल ने बताया कि दस दमकल वाहनों से आग पर देर रात काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed