फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   maintenance of road

दून मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे दर्द

Mon, 15 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 15 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
maintenance of road

नटराज चौक से आशुतोष नगर तिराहा के बीच दून मार्ग का बुरा हाल है। मरम्मत और रख-रखाव के अभाव में मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बालाजी बागीचे के सामने मार्ग के बीच बने गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। दिन तो वाहन चालक गड्ढों के नजर आने से किसी तरह बच निकलते हैं।

विज्ञापन


लेकिन रात में गड्ढों की चपेट में आने से लोगों का जख्मी होना आम हो चुका है। गड्ढे पाटने की मांग के बावजूद जिम्मेदार विभाग लापरवाह बना हुआ है। ऐसा लग रहा है अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। क्षेत्रवासी हमेश गिरी, अजीत सिंह कंडारी, लेखवार सिंह, बच्चीराम, नीरज चौधरी ने बताया कि दून मार्ग पर सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली कहावत एकदम सटीक बैठती है।
विज्ञापन


आए दिन राहगीर गड्ढों की चपेट में आकर हाथ पैर तुड़वा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिन में गड्ढे दूर से दिखाई देने पर दुपहिया वाहन चालक किसी तरह बच जाते हैं। लेकिन मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा अंधेरा होने पर गड्ढों के नजर नहीं आने से दुपहिया वाहन सवार चपेट में आने से जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमोवेश यही हाल दून मार्ग को जोड़ने वाले व्यास मार्ग का भी है। यहां मार्ग के बीच बना बड़ा गड्ढा हादसे का सबब बना है। स्थानीय लोग पीडब्लूडी के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।


नटराज चौक से आगे दून मार्ग पर बने डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। विभाग इनकी सुध नहीं ले रहा है, जिससे क्षतिग्रस्त डिवाइडर से भी टकराकर वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में वीवीआईपी और वीआईपी के आगमन पर ही विभाग सड़क और डिवाइडर को दुरुस्त करता है। सामान्य दिनों में इनकी कोई सुध नहीं लेता।



दून मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण होना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। फिर भी हादसों की रोकथाम के लिए मार्ग पर बने गड्ढों का भरान कर दिया जाएगा।-सीपी सैनी, सहायक अभियंता, पीडब्लूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed