{"_id":"49371713119dc2bd0c96be4f1c97ffa6","slug":"maintainance-of-ramjhula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानंद रामझूला पुल का पैचवर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानंद रामझूला पुल का पैचवर्क शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई महीनों से मुनिकीरेती स्थित विश्व प्रसिद्ध शिवानंद रामझूला पुल पर बने गड्ढों को भरने की सुध आखिरकार पीडब्लूडी नरेंद्रनगर डिवीजन को आ गई है। लाखों लोगों के परेशान होने के बाद संबंधित विभाग ने ब्रिज पर पैचवर्क शुरू करा दिया है। इससे हर रोज हजारों लोगों को गड्ढों के कारण हो रही दिक्कतों से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती की लाइफ लाइन शिवानंद रामझूला पुल पर पड़े भारी गड्ढों की भरान का कार्य शुरू करा दिया है। झूला पुल पर महीनों से बने गड्ढों के कारण हर रोज क्षेत्र में आने वाले हजारों देसी-विदेशी पर्यटकों, तीर्थाटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
ब्रिज से गुजरने वाले दुपहिया वाहन हिचकोले खा रहे थे और पैदल चलने वाले लोग ठोकरों से परेशान थे। अंतरराष्ट्रीय आवाजाही वाले इस क्षेत्र में झूला पुल की दुर्दशा और इससे लोगों को हो रही दिक्कतों को कई दफा मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
बीते दिनों शिवानंद रामझूला पुल की मरम्मत की मांग को लेकर स्वर्गाश्रम क्षेत्र के नागरिकों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया था। आखिरकार देर से ही सही लोक निर्माण विभाग को ब्रिज की मरम्मत का ख्याल आ ही गया। गड्ढों की भरान के बाद ब्रिज से हररोज गुजरने वाले हजारों लोगों को सहूलियत मिलेगी।