{"_id":"646fc042416be7e6c80f2c04","slug":"mahapanchayat-against-minister-in-gumaniwala-hundreds-of-people-gathered-rishikesh-news-c-38-1-rks1001-1020-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: महापंचायत में चली मारपीट की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: महापंचायत में चली मारपीट की वीडियो
विज्ञापन
फोटो
-- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा स्थानीय युवक सुरेंद्र नेगी से मारपीट मामले में बृहस्पतिवार को गुमानीवाला क्षेत्र में अमित ग्राम शहीद स्मारक पर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक के लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।
महापंचायत में कांग्रेस सहित तमाम दलों के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी भगतराम कोठारी ने कहा कि अगर भाजपा हाईकमान सही फैसला नहीं लेगा तो आगामी लोकसभा चुनाव में दिक्कत आने की पूरी संभावना के लिए पार्टी तैयार रहे। महापंचायत में बड़े पर्दे पर मारपीट की घटना का वीडियो भी चलाया गया। इस दौरान मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के विरोध में नारे भी लगाए गए।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, सुरेंद्र नेगी की पत्नी दमयंती देवी ने एक बार फिर मंत्री प्रेमचंद को पद से बर्खास्त करने की मांग दोहराई। कहा कि यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक सुरेंद्र नेगी को न्याय नहीं मिलता। इस मौके पर कांग्रेसी नेता राजपाल खरोला, राजेंद्र गैरोला, अंशुल त्यागी, गीतांजलि नेगी, धर्म सिंह, मनोज गुसाईं सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।