फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Maha rally tomorrow for original residence, land law

Rishikesh News: मूल निवास, भू-कानून के लिए कल महारैली

Sat, 28 Sep 2024 04:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Maha rally tomorrow for original residence, land law

विज्ञापन
मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से 29 सितंबर को आईडीपीएल से त्रिवेणीघाट तक जागरूकता महारैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में समिति सदस्य एकत्रित होकर सरकार से मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग करेंगे।



शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित प्रेस क्लब सभागार में मूल निवासी, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। समिति संयोजक मोहित डिमरी ने बताया कि समिति लंबे समय से प्रदेश में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रही है।
विज्ञापन


इसको लेकर ऋषिकेश में महारैली का आयोजन किया गया है। जिसके तहत 29 सितंबर को सुबह 10 बजे आईडीपीएल में समिति सदस्य एकत्रित होंगे। यहां दो घंटे की विचार गोष्ठी के बाद आईडीपीएल से त्रिवेणीघाट तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि सशक्त भू-कानून नहीं होने से उत्तराखंड की शांत वादियां अपराध का अड्डा बन गई हैं। प्रदेश में ड्रग्स माफिया, भू-माफिया, खनन माफिया गोरखधंधे कर रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड में भी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने की जरूरत है।


इसके अलावा प्रदेश में 1950 मूल निवासी लागू होना चाहिए। साथ ही समय-समय पर मूल और स्थाई निवासी का सर्वेक्षण होना जरूरी है। कहा कि उत्तराखंड की जनता जल्द ही नहीं जागी तो भविष्य में प्रदेश दयनीय स्थिति में पहुंच सकता है। इस मौके पर प्रांजल नौडियाल, उषा डोभाल, हिमांशु रावत, एलपी रतूड़ी, मोहन रावत, शशी रावत, कुसुम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed