{"_id":"68f7e689bccfeb40b20b1a7f","slug":"made-away-with-cash-from-the-shop-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-816588-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दुकान से नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दुकान से नकदी पर किया हाथ साफ
Wed, 22 Oct 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने नकदी पर हाथ साफ कर लिया। डोईवाला निवासी पवन सिंह ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि बीते 11 और 12 अक्तूबर की रात में अज्ञात चोरों ने डोईवाला में स्थित उनके गुरु नानक स्पेयर पार्ट्स दुकान में सेंधमारी कर उसमें रखी नकदी और आधार कार्ड चुरा लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन