अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में वर्ल्ड एंटीबॉयोटिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक व हैंड हाइजीन पर आधारित मॉब डांस का आयोजन किया गया।
शनिवार को वर्ल्ड एंटीबायोटिक सप्ताह के तहत एम्स के गेट नंबर एक से जागरुकता रैली निकाली। संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से ओपीडी एरिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों व उनके तीमारदारों को एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल के तौर तरीके बताए गए। साथ ही उन्हें एंटीबॉयोटिक का बिना वजह गलत इस्तेमाल करने से होने वाले शारीरिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नर्सिंग स्टूडेंट्स की ओर से मॉब डांस के माध्यम से लोगों को हैंडहाइजीन को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में कम्यूनिटी एवं फेमिली मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार व उनकी टीम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आम जनमानस को एंटीबॉयोटिक के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें एंटीबॉयोटिक के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, डॉ. निशांत, डॉ. गुरविंदर, डॉ. प्रसन्न कुमार पंडा, डॉ. जेवियर बैल्सी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रुचिका रानी, डॉ. राखी मिश्रा, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. मलार कोडी आदि थे।