फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   made aware about donating eyes

नेत्र पखवाड़ा के तहत नेत्रदान करने की अपील

Thu, 01 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
made aware about donating eyes
। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 37वां नेत्र पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 25 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित कार्यशाला में संस्थान के नेत्र रोग विभाग की ओर से विभिन्न जन जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने नेत्र पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। पखवाड़े के तहत नेत्रदान से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ के नेत्र विभाग के प्रो. अरुण कुमार जैन ने संस्थान के कर्मचारियों को कॉर्निया प्रत्यारोपण की जानकारी दी। साथ ही उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नेत्रदान का संकल्प लेकर हम देश में बढ़ रहे अंधेपन के मामलों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। नेत्र विभाग की निदेशक डॉ. नीति गुप्ता ने बताया कि एम्स के नेत्र बैंक में बीते तीन वर्षों में 260 लोगों का सफलतापूर्वक कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जा चुका है।
विज्ञापन

संस्थान के आई बैंक में अब तक 700 लोगों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन नेत्रदान का संकल्प लिया है और इससे संबंधित प्रपत्र भरे हैं। कहा देश के विभिन्न हिस्सों से लोग एम्स ऋषिकेश आई बैंक में नेत्र प्रत्यारोपण के लिए आ रहे हैं। नेत्र पखवाड़े के तहत एक सितंबर को संस्थान की ओर से लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में नेत्रदान जनजागरूकता कार्यक्रम और दो सितंबर को मुनिकीरेती कैलासगेट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नेत्र रोग विभाग के डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. अनुपम, रामानुज सामंता, आई बैंक के प्रबंधक महिपाल चौहान, काउंसलर आलोक सिंह, संदीप गुसाईं, बिंदिया भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पखवाड़े के पहले सप्ताह में चार लोगों ने किया नेत्रदान
एम्स आई बैंक की निदेशक डॉ. नीति गुप्ता ने बताया कि नेत्र पखवाड़े के पहले सप्ताह में अब तक चार लोगों का नेत्रदान किया गया। सभी के कॉर्निया बेहतर पाए गए। एम्स नेत्र बैंक में बीते शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल निवासी सुमित्रा देवी का नेत्रदान किया गया। उनकी कॉर्निया दो नेत्रहीन बच्चों को सफल प्रत्यारोपित किए गए। बीते सोमवार को बिजनौर की बानो और मंगलवार को मुजफ्फरनगर के अमित व टिहरी विस्थापित के समीर का नेत्रदान हुआ। अन्य लोगों से प्राप्त कॉर्निया भी जल्दी ही नेत्रहीन लोगों को प्रत्यारोपित करने की प्रक्रिया चल रही है। नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति इस महादान के लिए एम्स ऋषिकेश आई बैंक में दूरभाष नंबर 9068563883, 0135-2460835 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed