फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Losses due to disturbances in EVM: kishore upadhyay

ईवीएम में गड़बड़ी के कारण हारे : किशोर 

Sat, 18 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो /ऋषिकेश। Updated Sat, 18 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Losses due to disturbances in EVM: kishore upadhyay
पत्रकारो से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार का कारण ईवीएम में की गई गड़बड़ी को बताया। उन्होंने हारे हुए प्रत्याशियों से जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर जनसमस्याओं को दूर करने का संघर्ष करने व अगले चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।    

विज्ञापन


 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्याय शुक्रवार को ऋषिकेश विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजपाल खरोला के घर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब उपाध्याय ने आरोप लगाया कि चुनाव में पार्टी को मिली हार की वजह भाजपा द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी रही।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को मदद करने वाले लोगों को रोका। चुनाव नतीजे आने के बाद मैं पूरे प्रदेश के भ्रमण पर हूं। सभी लोगों को भाजपा की जीत पर शक हो रहा है। उपाध्याय ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी की लहर होती तो, महज दो प्रदेशों में ही भाजपा को पूूर्ण बहुमत कैसे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा में भी जीत को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है। इससे लोगों में उसकी इस जीत पर शक होने लगा है। उन्होंने कहा यदि प्रदेश सरकार राज्य हित में कार्य करेगी, तो कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और पार्टी भी सरकार का साथ देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री गैरसैंण में शपथ ग्रहण समारोह रखते तो यह ज्यादा बेहतर होता। उन्होंने हारे प्रत्याशियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि जिंदा हैं मरे नहीं हैं, जनता के बीच जाएंगे और अगले चुनाव में जीतकर आएंगे।


इस दौरान मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, राजपाल खरोला, हिमांशु बिजल्वाण, जयेंद्र रमोला, विनय सारस्वत, विजय सारस्वत, शिवमोहन मिश्रा, केएस राणा, भगवती प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed