फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lockdown: First day rush at bus stand

लॉकडाउन : पहले दिन बीटीसी में पहाड़ जाने वालों की उमड़ी भीड़

Mon, 23 Mar 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: First day rush at bus stand
विदेशी नागरिक को लॉकडाउन की जानकारी देते कैलाश गेट चौकी इंचार्ज विकेन्द्र कुमार। - फोटो : RISHIKESH
बीते दिन प्रदेश मेें लॉकडाउन घोषित होने के बाद इसका असर सोमवार को यात्रा बस स्टैंड में भी देखने को मिला। आलम यह रहा कि बड़ी संख्या में पहाड़ी रूटों पर जाने वाले लोग बस ट्रांजिट कंपाउंड में उमड़ पड़े। मगर यहां वाहनों की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। इससे बड़ी संख्या में लोगों ने यहां स्थित चौकी का घेराव कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख तहसीलदार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस दौरान उन्होंने राजस्व व पुलिस कर्मियों की सहायता से स्थिति को नियंत्रण में किया और सभी लोगों के लिए वाहनों की व्यवस्था की। देर शाम तक मौके पर उपस्थित अधिकांश लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

देशभर में जनता कर्फ्यू के अगले दिन सोमवार सुबह को बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों मेें कार्यरत पहाड़ी मूल चमोली, रुद्र्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी आदि जगहों के लोग अपने गंतव्यों मेें रवाना होने के लिए तीर्थनगरी के यात्रा बस स्टैंड पहुंचे। मगर यहां बसें आदि सेवाएं उपलब्ध न होने के कारण लोगों का पारा चढ़ गया। हालात यह रहे कि देखते ही देखते इन लोगों की भीड़ ने बीटीसी में विकराल रूप धारण कर लिया और यह जनसंख्या 15 सौ के पार जा पहुंची। इसकी सूचना मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने तत्काल तहसीलदार रेखा आर्य को दी। तत्काल मौके पर पहुंची तहसीलदार ने प्रशासन और पुलिसकर्मियों के संग मिलकर मोर्चा संभाला। इस दौरान उन्होंने सभी को जिले के हिसाब से क्रमवार खड़े होने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन के कर्मियों ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों के जिलेवार नाम और पते की जानकारी एकत्र की। इसके बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने परिवहन कर अधिकारी पंकज श्रीवास्तव और रोडवेज एजीएम पीके भारती को पहाड़ी रूटों के लिए वाहनों की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिस पर परिवहन निगम की ओर से पांच बसें और परिवहन कंपनियों की 10 बसें समेत 20 सूमो वाहन का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

आखिरकार मौके पर पहुंची आयुष विभाग विभाग देहरादून की टीम डॉ. लक्ष्मण सिंह राणा, डॉ. सुचिता गिरी, फार्मेसिस्ट मुनेंद्रे मेहर, फार्मासिस्ट उमाशंकर प्रजापति, होम्योपैथी फार्मसिस्ट अमृता ने दोपहर बाद पहाड़ी रूटों पर जाने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की व हाथों में मोहर लगाकर देर शाम तक अधिकांश लोगों को उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया। इस अवसर पर एसएनए एलम दास, पुलिस उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण, शिव प्रसाद डबराल, राजस्व निरीक्षक सतीश जोशी, कांस्टेबल शंकर बिजल्वाण, गब्बर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों को सैनिटाइज और स्टीकर लगाकर किया रवाना
बीटीसी में फंसे पहाड़ी मूल के लोगों के लिए प्रशासन ने बसों और अन्य वाहनों का इंतजाम किया गया। खास बात यह रही कि इस दौरान पहले सभी वाहनों को सेनेटाइज की किया गया। उसके बाद ही इन वाहनों को गंतव्यों की ओर रवाना किया गया। इस दौरान वाहनों के आगे उनके गंतव्यों के नाम का स्टीकर भी लगाया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से मार्ग में अन्य बाधाओं को दूर करने के लिए चालक को पत्र भी दिया गया।
धूप में खड़ी सवारियों को प्रशासन ने दिया खाने का सामान
सोमवार को लॉक डाउन के पहले दिन बीटीसी में खड़े लोगों के लिए प्रशासन ने खाने के लिए बिस्कुट आदि का इंतजाम भी किया। इस दौरान तहसीलदार रेेखा आर्य से मौके पर उपस्थित समस्त लोगों को बिस्कुट बांटे।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सोमवार को बीटीसी कंपाउंड में कुछ तहसीलदार को कुछ लोग कोरोना और भीड़ के संबंध में अफवाह फैलाते हुए नजर आए। यह सुन तहसीलदार रेखा आर्य का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल पुलिसकर्मियों को अफवाहें फैलाने वालों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बाद में माफी मांगने पर उन्होंने अफवाह फैलाने वाले को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

तीन घंटे लेट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को सुबह उपजिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 11 बजे तक बीटीसी में नहीं पहुंच पाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष लापरवाही बरतने पर नाराजगी भी जताई।

बस अड्डे पर तैनात परिवहन विभाग और पुलिस की टीम।

बस अड्डे पर तैनात परिवहन विभाग और पुलिस की टीम।- फोटो : RISHIKESH

राजकीय चिकित्सालय की एंबुलेंस को सेनेटराइज करता निगमकर्मी।

राजकीय चिकित्सालय की एंबुलेंस को सेनेटराइज करता निगमकर्मी।- फोटो : RISHIKESH

दोपहर 12 बजे देहरादून मार्ग स्थित मेडिकल स्टोर पर आवश्यक सेवा के उमड़ी भीड़।

दोपहर 12 बजे देहरादून मार्ग स्थित मेडिकल स्टोर पर आवश्यक सेवा के उमड़ी भीड़।- फोटो : RISHIKESH

हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर उन्हें निर्देश देते पुलिस कर्मी।

हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर उन्हें निर्देश देते पुलिस कर्मी।- फोटो : RISHIKESH

बस अड्डे पर पहाड़ी रूटों पर जाने वालों की लगी भीड़।

बस अड्डे पर पहाड़ी रूटों पर जाने वालों की लगी भीड़।- फोटो : RISHIKESH

बस अड्डे पर पहाड़ी रूटों पर जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मी।

बस अड्डे पर पहाड़ी रूटों पर जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed