फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   lock at toilet

जलापूर्ति ठप होने से शौचालयों में ताले

Mon, 15 Feb 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 15 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
lock at toilet

अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन तीर्थक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए कैसी सुविधाएं जुटा रहा है, इसकी बानगी तपोवन और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में देखी जा सकती है। क्षेत्र में कई दिनों से जलापूर्ति बाधित चल रही है। लिहाजा कुंभ मेले के तहत लक्ष्मण मंदिर के समीप बने सुलभ शौचालय में ताले लटक गए हैं। इससे श्रद्धालुओं प्रसाधन संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मेला प्रशासन व्यवस्थाओं के नाम पर करोड़ों खर्च करने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है। अर्द्धकुंभ मेला शुरू हुए डेढ़ महीना बीत चुका है। इसके बावजूद मेला प्रशासन अभी तक तीर्थ क्षेत्र में आने वाले तीर्थाटकों, पर्यटकों के लिए जन सुविधाएं नहीं जुटा पाया है।
विज्ञापन


जो जुटाई भी गई हैं लोग उनका भी ठीक से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। तमाम दावों के बावजूद मेला प्रशासन की व्यवस्थाएं प्रथम चरण में ही ध्वस्त होने लगी हैं।  यहां बने सुलभ शौचालयों में ताला लगने से तपोवन में आने वाले सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक रामकिशोर बलूनी ने बताया कि क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने से श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है। मेले के तहत आसपास लगाए गए पेयजल स्टैंड पोस्ट भी सूखे पड़े हैं। श्रद्धालुओं को हलक तर करने के लिए पानी की बोतलें खरदनी पड़ रही है। उधर, इस बाबत संपर्क करने पर उप मेला अधिकारी कुंभ डीएस नेगी का फोन रिसीव नहीं हो पाया ।

तपोवन क्षेत्र में काफी समय से जलापूर्ति बाधित है। इस बारे में कई बार जलकल अभियंता को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।-सुरेश उनियाल, प्रधान ग्राम पंचायत तपोवन



कई दिनों से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। कई टैंकर भी मंगाए जा चुके हैं। लेकिन डिमांड के सापेक्ष कम पानी मिलने से समुचित पूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी नहीं मिलने से शौचालयों में ताला लगाना पड़ रहा है।-बिल्लू, ठेकेदार सुलभ शौचालय तपोवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed