{"_id":"57f40c654f1c1b8932270c9c","slug":"lightning-struck-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली
rishikesh
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : amar ujala
रानीपोखरी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसा टलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह तेज आवाजों के साथ आकाशीय बिजली राजेंद्र शाह राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी के परिसर में खड़े एक सिल्वर ओक के पेड़ पर आ गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। गनीमत रही विद्यालय के सभी बच्चे कक्षाओं में रहे।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह मौसम खराब रहा और रह रहकर बिजली कड़क रही थी। भाजपा जिला मंत्री सुबोध जायसवाल ने बताया कि सुबह 11.30 बजे तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सीधी पेड पर गिरी, जिससे पेड़ के परखच्चे उड़ गए। बताया कि बिजली गिरने से स्कूल और आसपास कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन