फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Less than 75 percent attendance will not be able to sit in the exam

75 फीसदी से कम उपस्थिति तो परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे छात्र

Mon, 19 Aug 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Less than 75 percent attendance will not be able to sit in the exam
राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में नव प्रवेशी बच्चों को जानकारी देती प्राचार्य प्रो. जानकी पंव - फोटो : RISHIKESH
धर्मानंद राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नये प्रवेशार्थियों के लिए आयोजित कार्यशाला में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला के दौरान प्राचार्या प्रोफेसर जानकी पंवार ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए महाविद्यालय में सभी सुविधाएं मौजूद हैं। छात्रों को हर हाल में पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को इस बात के लिए भी आगाह किया कि 75 फीसदी से कम उपस्थिति पर परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने छात्रों को रोजगार की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. संजय महर ने छात्रों को टूरिज्म विषय की बारीकियों की जानकारी दी। कॉमर्स की विभागाध्यक्ष नताशा और डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने जहां जन संचार में बेहतर अवसर हासिल करने के बारे में बताया, वहीं डॉ. नूपुर गर्ग ने आर्ट्स विषयों की उपयोगिता पर जानकारी दी। डॉ. यूसी मैठाणी ने विज्ञान विषय की व्यावहारिक समझ को बढ़ाने की ओर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. सोनी तिलारा ने गृह विज्ञान में पाक कलाएं परिधान, शोध आदि विभिन्न आयामों पर चर्चा की। इस मौके पर डॉ. पारुल शर्मा, डॉ. अनिल नैथानी, डॉ. सपना कश्यप, डॉ. हिमांशु जोशी, डॉ रश्मि उनियाल, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार, मीनाक्षी काला, रचना कठैत रावत, रंजना जोशी, विशाल त्यागी, मुनेंद्र कुमार, अजय पुंडीर एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed