फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Leprosy is not caused by touch

Rishikesh News: छुआ-छूत से नहीं फैसला है कुष्ठ रोग

Sat, 31 Jan 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 31 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Leprosy is not caused by touch
विश्व कुष्ठ दिवस पर एचआईएमएस ने चलाया जागरूकता अभियान: अस्पताल
विश्व कुष्ठ दिवस पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) जौलीग्रांट में त्वचा रोग विभाग की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी में आने वाले लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि जिंदल ने लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग एक माइकोबैक्टीरियम कीटाणु से होता है। इसके शुरुआती लक्षण त्वचा में सफेद व लाल रंग के धब्बे बन जाना, हाथ पैरों में सुन्नपन के साथ कमजोरी महसूस करना शामिल है।
विज्ञापन




डॉ. वाईएस बिष्ट ने कहा कि सही समय पर बीमारी की पहचान कर उपचार से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। यह एक भ्रांति है कि कुष्ठ रोग छुआ-छूत से फैलता है यह बीमारी छूआ-छूत की बीमारी नहीं है। इस बीमारी का इलाज सरकार की तरफ से पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. समरजीत रॉय और डॉ. रूचि हेमदानी ने कहा कि विभाग प्रतिवर्ष त्वचा रोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन करता है। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन कर लोगों को कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण की पहचान व इलाज की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. अर्णव मित्तल, डॉ. दर्शना, डॉ. जागृति, डॉ. वृंदा अग्रवाल, डॉ. तबीर रहमान, डॉ. शोभित जैन, डॉ. साक्षी शाह, डॉ. टीना राजपूत, डॉ. सिमरन कौर, डॉ. पूर्वी जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed