{"_id":"6aabed0beea98bf3f4096314","slug":"leopard-sightings-rise-in-shergarh-panic-among-villagers-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-146529-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शेरगढ़ में गुलदार की आमद बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शेरगढ़ में गुलदार की आमद बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 17 Sep 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
शेरगढ़ में गुलदार की आमद बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत
डोईवाला। माजरी ग्रांट के शेरगढ़ क्षेत्र में गुलदार की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। रियाहशी इलाकों में गुलदार आए दिन घूमता देखा जा रहा है। गुलदार की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो रही हैं। गुलदार ने बृहस्पतिवार को सुखविंदर सिंह के घर के समीप कुत्ते को निवाला बनाया। बीती रात गुलदार ने मवेशियों पर भी हमला किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष अजित सिंह प्रिंस ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की आवाजाही देखने को मिल रही है। इससे लोगों को जान-माल के नुकसान का भय सताने लगा है। लोगों को पशुधन की सुरक्षा का भी खतरा बना हुआ है।,उपप्रधान गुरजीत कौर ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों में भय व्याप्त है। ग्राम प्रधान निशां देवी ने बताया कि वन सीमाओं पर सोलर फेसिंग लगाने की मांग की गई है। वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में गुलदार की आवाजाही कैद हो रही है। वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला जीएस धमांदा ने बताया कि संबधित क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। विभागीय टीम अलर्ट मोड पर है।