फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Laxman Jhula team name titles

लक्ष्मण झूला टीम के नाम रहा खिताब

Mon, 02 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Mon, 02 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Laxman Jhula team name titles
मैच - फोटो : AmarUjala

हिमालयन क्रिकेट क्लब स्वर्गाश्रम की पहल पर आयोजित क्रिकेट मैच का खिताब लक्ष्मण झूला टीम के नाम रहा। समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीम को नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


गीता भवन रामदयाल मैदान में रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गत वर्ष की चैंपियन ढालवाला और लक्ष्मण झूला टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ढालवाला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में पूरी टीम 84 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी लक्ष्मण झूला टीम ने 12 ओवर में ही 85 रन बना डाले। फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लक्ष्मण झूला के उदित को सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरिज शिवाय क्लब के रोहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि माधव अग्रवाल, आदेश तोमर ने विजेता टीम को 15 हजार और उप विजेता टीम को 71 सौ रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रवि कुमार, नवीन राणा, महेश नौटियाल, पप्पू कश्यप, सूरज साहू, मनोज पयाल, प्रदीप कुमार, बबलू नेगी, विनायक तिवारी, विनय कोठियाल, विवेक चौबे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed