{"_id":"588ba0074f1c1bbd7ecf7685","slug":"laxman-jhula-cricket-club-won-the-first-quarter-combat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण झूला क्रिकेट क्लब ने जीता पहला र्क्वाटर मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण झूला क्रिकेट क्लब ने जीता पहला र्क्वाटर मुकाबला
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Demo Pic
स्वर्गाश्रम, गीता भवन के समीप रामदयाल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को र्क्वाटर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें लक्ष्मण झूला क्रिकेट क्लब इलेवन की टीम ने पहला र्क्वाटर मुकाबला जीता।
विज्ञापन
पहला र्क्वाटर फाइनल मुकाबला लक्ष्मण झूला क्रिकेट क्लब इलेवन और मायाकुुंड के बीच खेला गया। एलसीसी ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जवाब में मायाकुंड टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 95 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीसी के खिलाड़ियों ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। विजेता टीम की ओर से तीन विकेट और 12 रन देने पर तरुण को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। विष्णु शाहू और विनय ने मैच में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
