{"_id":"6aec829ea3cad94904087d5e","slug":"lakshmi-showered-blessings-on-the-markets-bringing-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-148571-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बाजारों में बरसी लक्ष्मी, करोड़ों के कारोबार से खिले व्यापारियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बाजारों में बरसी लक्ष्मी, करोड़ों के कारोबार से खिले व्यापारियों के चेहरे
Thu, 05 Nov 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
- सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल से लेकर मिट्टी के दीयों तक जमकर हुई खरीदारी स्वदेशी उत्पादों की भी बढ़ी मांग संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। दीपावली पर्व के लिए तीर्थनगरी के बाजार रोशनी और रौनक से दमक उठे। बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ और कारोबार ने व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। त्रिवेणी घाट मार्ग, रेलवे रोड, देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, तिलक रोड, जैन मार्किट, हीरालाल मार्ग, गुमानीवाला, श्यामपुर, ढालवाला और मुनिकीरेती के बाजार देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे। दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और गेंदे के फूलों के तोरणों से सजाया गया।
धनतेरस की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजारों में पहुंच रही है। इस दौरान सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कपड़ा और सजावटी सामानों के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और आभूषणों की खरीदारी हुई। खासकर चांदी के सिक्कों और हल्के आभूषणों के प्रति ग्राहकों का रुझान अधिक रहा। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित आधुनिक उपकरणों की मांग बनी रही। ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी का सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा त्रिवेणी घाट और प्रमुख चौराहों पर पूजन सामग्री, खील-बताशे, फल-फूल और गेंदे की मालाओं की दुकानों पर भी सुबह से ग्राहकों की भीड़ लगी रही।