फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lakhs stolen from closed house

अपर गंगानगर में बंद मकान में लाखों की चोरी

Sun, 22 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from closed house
गंगा नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक घर में हुई चोरी की पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अपर गंगानगर में पंचमुखी हुनमान मंदिर के पास चोरों ने बंद मकान में लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक 15 दिन से शहर से बाहर घूमने गया था। सूचना पर पहुंची जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

अपर गंगानगर निवासी धीरज सिंह परिवार सहित 15 दिन से बाहर गए हुए थे। उनके पड़ोसियों ने मकान के ताला टूटने की जानकारी पार्षद शिवकुमार गौतम को दी, पार्षद ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि चोर पीछे के दरवाजे को काटकर मकान में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि चोर करीब लाखों रुपये के जेवर ले गए है। पुलिस की ओर से आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, घटना का खुलासा करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। कितने की चोरी हुई रविवार को मकान स्वामी के आने बाद पता लगेगा। चोरी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कबाड़ियों के भेष में घूम रहे संदिग्धों का सत्यापन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed