फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   La acción no constituía equipo de la posesión

कब्जे पर कार्रवाई को नहीं हुआ टीम का गठन

Thu, 30 Jun 2016 01:59 AM IST
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
La acción no constituía equipo de la posesión
रत्तापानी क्षेत्र में राजस्व और पार्क भूमि पर अवैध अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

रत्तापानी क्षेत्र में राजस्व और पार्क भूमि पर अवैध अतिक्रमण रोकने को लेकर वन मंत्री के दिशा-निर्देश बौने साबित हो रहे है। अवैध अतिक्रमण की जांच के लिए मंत्री ने एक सप्ताह में नई जांच टीम गठित करने का वादा किया था। लेकिन जांच टीम का अभी कोई अता पता नहीं है। जिस कारण भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

विज्ञापन


यमकेश्वर ब्लॉक ग्राम सभा मराल के खंडगांव करौंदी और रत्तापानी में अवैध कब्जे कर भवन और होटलों का निर्माण किया गया है। लोगों की शिकायत पर जांच को पहुंची टीम ने वहां अतिक्रमण होने की बात स्वीकारी थी। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिस पर वन मंत्री ने संज्ञान लेकर टीम गठित कर कार्रवाई की बात कही थी। यमकेश्वर सपा विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अवैध निर्माण कार्य हटाने को लेकर वह  जल्द ही मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात करेंगे। तब भी कार्रवाई न होने की स्थिति में जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

 
रत्तापानी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का मामला संज्ञान में है। नई जांच टीम का गठन किया जा रहा है।
जल्द ही भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश अग्रवाल, वनमंत्री उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed