फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kusum Joshi has been raising the flame for environmental

Rishikesh News: कुसुम जगा रही पर्यावरण और शराब मुक्त समाज की अलख

Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kusum Joshi has been raising the flame for environmental
खदरी श्यामपुर निवासी कुसुम जोशी वर्ष 2010 से पर्यावरण संरक्षण और समाज को नशा मुक्त करने की अलख जगा रही है। उन्हीं के इस प्रयास से समाज में अब तक हजारों शादी समारोह बिना शराब के संपन्न हुए हैं। शादी समारोह, जन्म दिवस आदि शुभ अवसर पर वह नव दंपती और परिजनों के हाथों पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक कर रही हैं। अब तक वह करीब दो हजार पौध रोपण करवा चुकी हैं।
विज्ञापन


कुसुम जोशी ने बताया कि वर्ष 2010 से वह इस मुहिम में जुटी हुई हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने अपनी संस्था मैत्री स्वयं सेवी संस्था का पंजीकरण किया। जिसके बाद उन्होंने गढ़वाल के सभी जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, देहरादून में शराब मुक्त समाज की अलख जगाई है। इसके अलावा वह कुमाऊं के कई गांवों में लोगों को शादी समारोह में शराब न परोसने की अपील कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्रीय महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं। उनके इस मुहिम से कई संगठन और प्रदेश सरकार की ओर से वह सम्मानित हो चुकी हैं। उनके इस प्रयास से कई महिलाएं उनसे प्रेरित होकर इस मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं। उनकी इस मुहिम से स्थानीय लोग अब उन्हें टिंचरी माई के नाम से पुकारने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed