ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित एक होटल में जेसीआर संस्था की ओर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी और एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुंजप्रीत सिंह विजेता रही। वहीं सानिध्य रतूड़ी दूसरे और अवन्या त्यागी को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला। इशांत भट्ट और अथर्व को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को उचित मंच भी मिलता है। जयेंद्र रमोला ने भी कार्यक्रम में छात्रों की उत्कृष्ट कला की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में हेमलता, रेणू वर्मा, इशा चौहान ने जज की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अंशुल त्यागी, दीपक जाटव, ऋषिराज भट्ट, प्रभु भट्ट, अजय गर्ग, विमला रावत, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, राधा रमोला, पुष्पा मिश्रा, कृष्णा रमोला, गजेंद्र विक्रम शाही, कुसुम जोशी, लक्ष्मी नारायण जुगडान, सनमोहन सिंह रावत, हरभजन चौहान, कुंवर सिंह गुसाई आदि थे।