{"_id":"7cbb5091cc74e2e7f01e1739f940e734","slug":"koshagar-employe-back-on-his-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटे उप कोषागार कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर लौटे उप कोषागार कर्मी
ऋषिकेश, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेड पे बढ़ाने की मांग पर हड़ताल पर गए उप कोषागार कर्मी शुक्रवार को करीब सवा महीने बाद काम पर लौट आए हैं। उप कोषागार कार्यालय में विभागीय बिलों के क्लेम, पेंशन संबंधी आदि कामकाज सुचारु होने पर में जनता ने राहत महसूस की है
विज्ञापन
तहसील परिक्षेत्र में स्थित उप कोषागार कार्यालय में शुक्रवार को चहल-पहल दिखाई दी। दरअसल, करीब सवा महीने बाद काम पर लौटे उप कोषागार कर्मी लंबित कामकाज निपटाने में मशगूल रहे। सहायक उप कोषागार अधिकारी विमल सेमवाल ने बताया कि हड़ताल के चलते पेंशन के करीब 40 मामले और पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र सत्यापन के 150 मामले लंबित हैं, जिन्हें जल्द निपटा लिया जाएगा। कार्यालय में कामकाज सुचारु होने पर लोगों ने राहत महसूस की। हड़ताल के चलते फिजिकल स्टांप भी नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन