{"_id":"56ec61d94f1c1bca3b8b4fd6","slug":"kick-boxing-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में चले लात घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुलोक बैराज मार्ग स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक दंपति और उनके पुत्र से अभद्रता पर बवाल हो गया। आरोप है कि संस्थान के कुछ छात्रों को मारपीट के लिए उकसाया गया। दो पक्षों में लात घूंसे चलने से अफरातफरी मच गई। भगदड़ में एक बेलगाम कार की टक्कर से एक मरीज की टांग टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत कराया। पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर एम्स में उस समय घमासान हो गया, जब जितेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी बीते रोज संस्थान में उनके पुत्र और उसके दोस्त से हुई मारपीट की शिकायत करने संस्थान की डीन के ऑफिस आए। आरोप है कि डीन ने बात करने से इनकार किया और इस बाबत निदेशक से बात करने को कहा। वर्मा दंपति ने बताया कि डीन दनदनाते हुए ऑफिस से बाहर निकलीं और एक प्राइवेट कार से बैठकर तेजी से निकलीं। तभी कार की चपेट में आने से एक मरीज की टांग टूट गई और वह गिर गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दंपति शिकायत लेकर डायरेक्टर डा. राजकुमार के पास गए। आरोप है कि डायरेक्टर ने दंपति से अभद्रता की और कक्ष से बाहर निकाल दिया। मौके पर एकत्रित कुछ छात्रों ने दबंगई दिखाते हुए दंपति और उनके पुत्र से मारपीट की, जिससे दो पक्षों में घमासान हो गया। पीड़ित दंपति ने आरोप लगाया कि छात्र लाठी डंडों से लैस थे। उपनिरीक्षक एमएस बिष्ट ने बताया कि छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित दंपति ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
इनकी सुनिए
बीते बृहस्पतिवार की शाम कुछ बाहरी युवक संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल में घुस आए। फैकल्टी और सुरक्षा कर्मियों ने मामला संज्ञान में लेकर बाहरी युवकों को हॉस्टल से बाहर खदेड़ा। शुक्रवार को एक आरोपी युवक और उसके परिजन 15-20 लड़कों केे साथ संस्थान में आ धमके और ओपीडी में हंगामा करने लगे। उन्होंने डीन की कार को जबर्दस्ती रोकने का प्रयास किया, तभी एक मरीज कार की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है। दंपति से अभद्रता नहीं की गई।-डा. राजकुमार, निदेशक एम्स
शिकायत करेंगे
कार की टक्कर से घायल प्रह्लाद कुमार अग्रवाल (55) पुत्र स्व. किशन अग्रवाल निवासी हरिद्वार का एम्स में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को वह डाक्टर को दिखाने के बाद बाहर आए। तभी हादसे में घायल हो गए। परिजन अनिल सिंघल ने बताया कि फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। मामले में जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे।