फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kawnad Yatra: Khokeys, Trollers Displaced by Roads

कांवड़ यात्रा : सड़कों से खदेड़े गए खोखे, ठेली वाले

Fri, 12 Jul 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kawnad Yatra: Khokeys, Trollers Displaced by Roads
वीरभद्र मार्ग पर एम्स के समीप ठेली को उठाती निगम की जेसीबी। - फोटो : RISHIKESH
कांवड़ मेले को देखते हुए बृहस्पतिवार को नगर निगम, तहसील और पुलिस ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। एम्स से लेकर आवास विकास तक सड़कों से खोखे और ठेलियां हटाई गईं। करीब 50 अतिक्रमणकारियों को डंडे के जोर पर खदेड़ा गया। सामान जब्त करने के साथ ही चालान काटे गए।
विज्ञापन

मंडी तिराहे से लेकर एम्स अस्पताल तक सड़क के दोनों किनारे पर लगे ठेलियों, खोखों आदि को जेसीबी से हटवाए जाने पर अफरा तफरी मची रही। जिनका सामान जब्त किया गया वह अतिक्रमण विरोधी दल के आगे गिड़गिड़ाते भी नजर आए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य और कोतवाल रितेश शाह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पहले भी अतिक्रमणकारियों को चेताया गया था, लेकिन वह माने नहीं। लिहाजा, सामान जब्त करने के साथ ठेलों और खोखों को ध्वस्त भी किया गया है। कहा कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने किया सत्यापन
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने बाकायदा सत्यापन भी किया। रजिस्टर में सभी अतिक्रमणकारियों के नाम दर्ज किए गए। साथ ही हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पर बेरहम, कुछ पर करम
सामान जब्ती और खोखे ध्वस्तीकरण के दौरान टीम कई पर बेरहम बनी तो कुछ पर करम भी किया। कुछ खोखे वाले जहां अपना सामान समेटने में जुटे हुए थे, वहीं कुछ ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर संयुक्त अभियान दल की ‘कृपा’ भी हासिल की। टीम के सामने ही उन्होंने अपने खोखे झाड़ियों में छुपा दिए। टीम उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed