फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Katyayani welcomed in the pilgrimage

तीर्थनगरी में हुआ कात्यायिनी शर्मा कंडवाल का स्वागत

Mon, 28 Dec 2020 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Katyayani welcomed in the pilgrimage
कात्यायिनी शर्मा कंडवाल को सरस्वती चिन्ह देते ससुर डा.शशि कंडवाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। दिल्ली जूडिशियल सर्विस 2019 के सामान्य वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कात्यायिनी शर्मा कंडवाल रविवार को अपने घर प्रगति विहार ऋषिकेश पहुंची। तीर्थनगरी घर पर पहुंचने के बाद विभिन्न राजनैतिक संगठनों ने उनके घर पर पहुंचकर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं बहु की इस महान उपलब्धि से सास भाजपा नेत्री कुसुम कंडवाल, ससुर डॉ. शशि कंडवाल, पति प्रांशु शशि कंडवाल और देवर अक्षत शशि कंडवाल फूले नहीं समा रहे हैं। कात्यायिनी शर्मा कंडवाल ने अपनी इस महान उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और ससुराल पक्ष को दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पति दिल्ली में रहते हैं, और मैैंने भी मन बना लिया था कि मैं दिल्ली की ही जूडिशियल सर्विस के लिए अप्लाई करुंगी, फिर क्या था, परिवार के साथ के कारण मैं अपने लक्ष्य में जुट गई। वर्ष 2018 में मैं इसी परीक्षा में चार नंबर से रह गई। लेकिन मैंने अपने परिवार और पति के सपोर्ट के कारण हार नहीं मानी और फिर इसकी तैयारी में जुट गई। जिसका परिणाम आज मेरे सामने हैं। उन्होंने कहा कि जो सास-ससुर अपनी बहू को केवल बहू की तरह समझते हैं, उनके लिए मेरा संदेश है कि अपनी बहू को केवल बहू नहीं बेटी की तरह समझो और उसका हर परिस्थितियों में साथ दो, उसकी अच्छाई और बुराई में साथ मत छोड़ो। उसे उसके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए साथ दो। न्यायाधीश के पद पर निणर्य सुनाने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है आपका न्याय किसी की जिंदगी सुधार और बिगाड़ सकता है, इसके लिए आपको अपने सूझबूझ का परिचय देना जरूरी है।
विज्ञापन

ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने कात्यायिनी शर्मा कंडवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनको पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मेयर ने कहा कि आज जहां बेटियां अपने परिजनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, वहीं उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के जरिए वह देश का गौरव भी बड़ा रही हैं। कात्यायिनी की सफलता से देश की हजारों बेटियों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर उमा बृजपाल राणा, अनिता रैना, विजय बडोनी, राजेश दिवाकर, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, विपिन पंत, बीरेंद्र रमोला, रीना शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास ने उतारी बहु की आरती
प्रगति विहार ऋषिकेश घर पर पहुंचने के बाद भाजपा नेत्री सास कुसुम कंडवाल ने अपनी बहू की आरती उतारी, ससुर डा. शशि कंडवाल ने बहू को स्मृति चिह्न के रूप में मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। वहीं बहू कात्यायिनी शर्मा कंडवाल ने सास, ससुर को आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed