फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Karthik became the winner of the block level Maths Wizard.

Rishikesh News: कार्तिक बने ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजार्ड के विजेता

Wed, 17 Dec 2025 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 17 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Karthik became the winner of the block level Maths Wizard.

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में संकुल स्तरीय मैथ्स विजार्ड, स्पेल जीनियस समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मैथ्स विजार्ड में कार्तिक और स्पेल जीनियस में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मैथ्स विजार्ड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखेड़ा संकुल संसाधन केंद्र बनचूरी के कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीलकंठ संकुल के प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ के शौर्य ने द्वितीय, संकुल संसाधन केंद्र बडोली बड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडोली बड़ी की सारांशी ने द्वितीय, बड्यूण संकुल संसाधन केंद्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भृगुखाल के करण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




स्पेल जीनियस में संकुल संसाधन केंद्र मागथा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डौंर के आदित्य भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकुल संसाधन केंद्र नीलकंठ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैरागढ़ के अभिनव ने द्वितीय और संकुल संसाधन केंद्र गैंडखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारी की श्रेयांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में नीलकंठ संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंजाखेत के अयांश ने प्रथम, संकुल संसाधन केंद्र बडोली बड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अवाई के अभिषेक उनियाल ने द्वितीय, संकुल संसाधन केंद्र गैंडखाल की राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारी की सरस्वती ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।



अबेकस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पठोला की सृष्टि ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगल्यागांव के शिवओम ने द्वितीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ के शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से विजेता प्रतिभागियों के प्रमाणपत्र, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुंवर सिंह राणा, मेहरबान सिंह बिष्ट, पवन देवलियाल, मनोहर लाल जोशी, रमाशंकर नौटियाल, संतोष कुमार, अमित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed