Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kalash Yatra taken out with drums and trumpets

Rishikesh News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Sat, 27 Dec 2025 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 27 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with drums and trumpets
त्रिवेणी घाट पर श्रीश्यामा सखी मंडल  कि ओर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।संवाद
मनीराम मार्ग स्थित श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में श्री श्यामा सखी मंडल की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इससे पहले ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो मनीराम रोड से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए त्रिवेणी घाट तक पहुंची। यहां सखी मंडल की महिलाओं ने पूजन कर गंगा जल से कलश भरे। भारतीय परिधान में सजीं महिलाओं की सहभागिता से यात्रा अत्यंत भक्तिमय व आकर्षक रही। कथा व्यास पंडित दिनेश सेमल्टी शास्त्री ने बताया कि कथा से पूर्व निकाली जाने वाली कलश यात्रा धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। इससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रद्धालुओं को कथा से जुड़ने का आमंत्रण मिलता है। इस अवसर पर अंशु आहुजा, राजीव आहुजा, उमा शर्मा, अंजलि अरोड़ा, रंजना, ऋतु अरोड़ा, रीना ढींगरा, एसके. शर्मा, मधुलिका शर्मा, भावना, शशी शर्मा, कविता शाह आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed