फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kailashananda Mission takes over BKTC

Rishikesh News: कैलाशानंद मिशन की कमान बीकेटीसी को

Thu, 04 Dec 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 04 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kailashananda Mission takes over BKTC
लक्ष्मणझूला कैलाशानंद मिशन ट्रस्ट के दस्तावेज़ मंदिर समिति को हस्तांतरित।स्रोत-बीकेटीसी
कैलाशानंद मिशन ट्रस्ट प्रबंधन व व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बतौर रिसीवर अब श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की होगी। कैलाशानंद मिशन ट्रस्ट ने प्रबंधन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, फाइलों को पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को हस्तांतरित कर दिया है। ट्रस्ट व्यवस्थाओं के संचालन के लिए बीकेटीसी ने छह अधिकारियों व कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया है। नैनीताल उच्च न्यायालय की ओर से बीते सात नवंबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। बुधवार को लक्ष्मण झूला स्थिति श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर कार्यालय में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में छह से आठ घंटे के विचार विमर्श के बाद कैलाशानंद ट्रस्ट ने प्रबंधन से संबंधित प्रथम चरण के आवश्यक दस्तावेज का औपचारिक हस्तांतरण किया। संपत्ति, लेखा, वित्त, कार्मिक व्यवस्था मंदिर विश्राम गृह, गोशाला, औषधालय तथा संबंधित कार्यों से संबंधित रजिस्टर, दस्तावेज की जानकारी देकर बीकेटीसी को हस्तांतरित किया गया। ट्रस्ट की ओर से प्रशासनिक अधिकारी विशालमणि बर्थ्वाल ने दस्तावेज बीकेटीसी को सौंपे। उसकी जानकारी उन्होंने निवर्तमान रिसीवर राजेश पैन्यूली को दी। निवर्तमान रिसीवर ने बैठक में बताया कि शेष दस्तावेज का हस्तांतरण मंदिर समिति को सात दिसंबर तक कर दिया जाएगा।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बीकेटीसी द्वारा सभी दस्तावेज का परीक्षण, अभिलेखीकरण के पश्चात रिसीवर का कार्य संभाल लिया गया है, जिसकी सूचना उच्च न्यायालय को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति सुचारू व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed