फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Just be able to book online for Badrinath

बदरीनाथ के लिए ऑनलाइन बुक करा सकेंगे बस 

Fri, 17 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Just be able to book online for Badrinath
बदरीनाथ धाम - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्री घर बैठे बदरीनाथ धाम के लिए राज्य परिवहन निगम की बस ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। निगम चारधाम यात्रा में नियमित 20 वाहन सेवा सीधे बदरीनाथ के लिए शुरू करेगा। इस सुविधा से यात्रा के दौरान निजी वाहनों की कमी पड़ने पर तीर्थयात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


राज्य परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बाहरी प्रांतों से यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बदरीनाथ धाम के लिए ऋषिकेश से सीधी बस सेवा शुरू करेगा। 
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक नेतराम ने बताया कि तीर्थयात्री बदरीनाथ के लिए कहीं से भी राज्य परिवहन निगम की वेबसाइड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.यूटीसी ऑनलाइन.यूके.जीओवी.इन पर वाहन की बुकिंग करा सकते हैं। यात्री दल के स्थानीय रोडवेज बस अड्डे में पहुंचने पर वाहन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा से तीर्थयात्रियों को यात्रा के चरम के दौरान प्राइवेट वाहनों की कमी से असुविधा नहीं होगी। बदरीनाथ के लिए प्रतियात्री सीट बुक कराने की भी व्यवस्था रहेगी। रोडवेज डिपो के सहायक प्रबंधक नेतराम ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य परिवहन निगम ने ऋषिकेश डिपो को अतिरिक्त 50 बसें उपलब्ध कराई है। बदरीनाथ के लिए छह मई से नियमित बस सेवा शुरू की जाएगी। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम की डिमांड मिलने पर यहां के लिए वाहन तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed