फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jume people on the presentation of my Gajn

मेरी गजण... की प्रस्तुति पर झूमे लोग

Tue, 03 Jan 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/रायवाला।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/रायवाला। Updated Tue, 03 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jume people on the presentation of my Gajn
dance - फोटो : Demo Pic

गढ़ महोत्सव कार्यक्रम में लोक गायक धूम सिंह रावत, रजनीकांत सेमवाल के गानों पर लोग जमकर थिरके। वक्ताओं ने उत्तराखंडी सभ्यता, रीति-रिवाजों और भाषा-बोली को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मेलों का आयोजन जरूरी बताया। इस दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


पौराणिक देवभूमि सोसाइटी और उत्तराखंड संस्कृति विभाग की पहल पर रायवाला खेल मैदान में तीन दिवसीय गढ़ महोत्सव के अंतिम दिन लोक गायक धूम सिंह रावत ने मेरी गजणा, सरीखा, पदमा और चंदनी नाग, मां धारी देवी के जागर की शानदार प्रस्तुती पेश की।
विज्ञापन


मेले में आए लोगों ने लोक गायक धूम सिंह से मेरी गजणा की सबसे अधिक फरमाइश की। गायक रजनीकांत सेमवाल ने टिकुलिया मामा, गायिका पूनम सती ने मन लगीगे गीत की मनमोहक प्रस्तुति से लोगों को देर रात तक कार्यक्रम में बांधे रखा। वहीं, संस्कृत विभाग की नृत्य टीम ने मां नंदा देवी की स्तुति पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि मंडी समिति के अध्यक्ष रामविलास रावत ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेला आयोजक सुमन धस्माना, प्रधान शोभाराम रतूड़ी, उदिना नेगी, शिवा ढौंढिंयाल, राकेश तिवारी, संदीप गुप्ता, सच्चिदानंद पोखरियाल, डा. राजे नेगी, ललितानदं गिरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed