{"_id":"5851a1aa4f1c1bdd5d64af3c","slug":"jharkhand-governor-attended-ganga-aarti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती में शामिल हुई झारखंड की महामहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती में शामिल हुई झारखंड की महामहिम
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Thu, 15 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आश्रम के गंगातट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगाआरती में महामाहिम को रूद्राक्ष का पौधा भेंट करते आश्रमकर्मी।
- फोटो : amar ujala
झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू बुधवार शाम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। आश्रम पहुंचने पर व्यवस्थापक रामअनंत तिवारी, आचार्य संदीप शास्त्री और ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ राज्यपाल का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
आश्रम व्यवस्थापक तिवारी ने उन्हें आश्रम की ओर से स्वच्छता, पौधरोपण, गंगा एवं यमुना के संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के द्वारा पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यपाल गंगाघाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुईं। उन्होंने कहा मौका मिलेगा तो वह फिर मां गंगा की शरण में तीर्थनगरी आएंगी। आश्रम प्रबंधक ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर साध्वी आभा सरस्वती, लक्की सिंह, हरिओम शर्मा, राजेंद्र दीक्षित, नरेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन