{"_id":"57e197684f1c1bff44a82e66","slug":"jeep-stuck-in-the-swollen-vidalna","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनती विदालना में फंसी जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनती विदालना में फंसी जीप
rishikesh
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जीप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों-भोगपुर मोटर मार्ग के बीच विदालना नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने के कारण उसमें एक जीप फंस गई। उफनते पानी में जीप के हिचकोले खाने से उसमें सवार लोग दहशत में आ गए। सूचना पर ग्रामीणों ने जेसीबी मंगवाकर राहत बचाव किया। बमुश्किल जीप को पानी से बाहर निकाला, जिससे हादसा टल गया।
विज्ञापन
सिंधवाल गांव के पूर्व प्रधान राजपाल सिंधवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बिशनगढ़, भोगपुर निवासी भारत सिंह परिवार के साथ जीप से रायपुर की ओर जा रहे थे, इसी बीच मोटर मार्ग के बीच पड़ने वाली विदालना नदी का जलस्तर बढ़ गया और यहां से गुजर रही जीप उफनती नदी के बीच गहरे पानी में फंस गई। पानी से निकालने के प्रयास में जीप डगमगाने लगी। पानी के जीप में बहने का खतरा देख उसमें सवार लोग मदद के लिए शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पूर्व प्रधान ने बताया कि मौके पर जेसीबी मशीन को मंगवाया और राहत बचाव कर जीप सहित उसमें सवार लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। खुद को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पुल स्वीकृत हो चुका है, लेकिन विभाग की हिलाहवाली के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। चेताया कि जल्द कार्य शुरू नहीं किया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन