फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jay aroused was the inundation of faith

नीलकंठ में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 21 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 21 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jay aroused was the inundation of faith
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन नीलकंठ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। पवित्र शिवलिंग में जलाभिषेक के लिए आधी रात से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। देर शाम तक करीब 60 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। धाम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

विज्ञापन


श्रावण मास की एक माह तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के तहत बुधवार को नीलकंठ पैदल मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाहरी प्रांतों से आने वाले कांवड़ियों ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद नीलकंठ धाम का रुख किया। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


नीलकंठ मंदिर समिति के अध्यक्ष धन सिंह राणा ने बताया कि आधी रात से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। ब्रह्ममुहर्त में धाम के कपाट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने में पुलिस को जमकर पसीना बहाना पड़ा। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि रात नौ बजे तक करीब 60 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed