फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ITM won the championship trophy

आईटीएम ने जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी

Sat, 16 Nov 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ITM won the championship trophy
दून इंस्टीट्यूट में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : RISHIKESH
दून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में दून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट देहरादून की टीम ने चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्यामपुर स्थित इंस्टीट्यूट के खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट देहरादून व जसपाल राणा इंस्टीट्यूट देहरादून के बीच खेला गया। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जसपाल राणा इंस्टीट्यूट की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम ने 17वें ओवर में 128 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। जसपाल राणा टीम से पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने पर सागर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गौरव प्राप्त हुआ है। फाइनल मैच में नाबाद 42 रनों की पारी खेलने पर अभिषेक राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर दून इंस्टीट्यूट के चेयरमैन केशव मोहन ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय कुकसाल, डॉ. नीरज कुमार, अरुण कोठारी, शिवांगी भाटिया, गौरव संगर, सनिल रावत, धनपाल खरोला, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed