{"_id":"5dcc5d498ebc3e5af81930cd","slug":"itm-college-dehradun-pg-college-kotdwar-won-rishikesh-news-drn3259107136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएम कॉलेज देहरादून, पीजी कॉलेज कोटद्वार जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीएम कॉलेज देहरादून, पीजी कॉलेज कोटद्वार जीते
विज्ञापन
दून इंस्टीट्यूट के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसआईपीएस शिवालिक और आईटीएम कॉलेज देहरादून और पीजी कॉलेज कोटद्वार ने एक तरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बुधवार को श्यामपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट खेल मैदान में तीसरे दिन का मैच जेआरआईईटी देहरादून और चमनलाल महाविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें जेआरआईईटी देहारादून ने 74 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच एसआईपीएस शिवालिक और उत्तरकाशी की टीम के बीच खेला गया। इसमें एसआईपीएस शिवालिक ने 40 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरा मुकाबला जीपीआर गोपेश्वर और आईटीएम देहरादून के बीच हुआ। इसमें आईटीएम देहरादून ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
चौथा मैच पीजी कॉलेज कोटद्वार और इंजीनियरिंग रुड़की की टीम के बीच खेला गया। पीजी कॉलेज कोटद्वार की टीम ने 25 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर गौरव संगर, सनील रावत, अमित शर्मा, धनपाल खरोला, रजत कंडारी, रोहित आदि मौजूद रहे।