फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   It is on the verge of closure due to lack of product in the

Rishikesh News: पहाड़ी उत्पादों को पहचान दिलाना तो दूर खुद की पहचान नहीं बना सका केंद्र

Thu, 12 Oct 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
It is on the verge of closure due to lack of product in the
Iउत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद केंद्र का भवन देखरेख के अभाव जीर्णशीर्ण
विज्ञापन

I

I
I

Iउत्पाद नहीं होने से बंदी के कगार पर पहुंचा केंद्रI

नरेंद्र नगर वन प्रभाग मुनि की रेती के अंतर्गत भद्रकाली मंदिर और सुशीला हर्बल गार्डन के समीप बना उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद का बिक्री केंद्र पहाड़ी उत्पादों को पहचान नहीं दिला पाया। देखरेख के अभाव में परिषद केंद्र का भवन ही जीर्णशीर्ण हो गया है। भवन में उत्पाद नहीं होने के कारण यह बंद होने की कगार पर आ गया है।



दो वर्ष पहले उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद देहरादून की ओर से पहाड़ी उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए सुशीला हर्बल गार्डन के समीप उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद का बिक्री केंद्र का भवन खोला। विभाग ने लाखों रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया। भवन के भीतर का डिजायन बांस से तैयार किया गया था। इस भवन को पहाड़ी उत्पादों के लिए तैयार किया गया था।
विज्ञापन


शुरूआत में इस भवन में पहाड़ी उत्पाद रिंगाल, बांस, प्राकृतिक रेशे, मौसमी घास से निर्मित उत्पाद और अन्य सामग्री सजाई गई थी। लेकिन भवन का प्रचार-प्रसार न होने के कारण इसका संचालन सही तरीके से नहीं हो पाया। नतीजन यहां ग्राहकों की कमी रही। उत्पादों का सही ढंग से क्रय-विक्रय नहीं होने के कारण विभाग ने भी इस ओर रुचि नहीं दिखाई। धीरे-धीरे अब यह बंद होने के कगार पर आ गया। वर्तमान में इस भवन के ऐसे हाल हैं कि यह अधिकांश समय बंद ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iजहां पर यह भवन बना है वह प्रचार-प्रसार के लिए उपयुक्त स्थान नहीं है। विभाग की ओर से जल्द ही इस ओर सकारात्मक पहल की जा रही है। - विवेक भट्ट विक्रय सहायकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed