{"_id":"604fb8448ebc3e5909626da7","slug":"irrigation-department-has-allocated-government-money-rishikesh-news-drn373767283","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन का बंदरबांट कर रहा सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धन का बंदरबांट कर रहा सिंचाई विभाग
विज्ञापन
ऋषिकेश। सरकारी धन का विभागीय अधिकारी किस तरह से बंदरबांट करते हैं, यह आपको भारतसाधु समाज घाट स्वर्गाश्रम में देखने को मिलेगा। यहां सिंचाई विभाग दुगड्डा डिवीजन बदहाल घाटों को दुरुस्त करने के बजाय लीपापोती कर खानापूर्ति करने में जुटे हुए हैं।
लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र तीर्थनगरी की ह्दयस्थली है। यहां का सौंदर्य पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। कुंभ पर्व पर इसी क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है। श्रद्धालु यहां पक्के घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। लेकिन यहां क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा दृष्टिगत प्रशासन की व्यवस्थाएं धूल फांक रही है। लक्ष्मणझूला से लेकर स्वर्गाश्रम के वेदनिकेतन तक पक्के घाट शासन-प्रशासन की उदासीनता का दंश झेल रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम भी महाकुंभ के बजट से किए गए निर्माण कार्यों की जांच और निरीक्षण करने में जुटी हुई है। उसके बावजूद भी बदहाल घाट अभी तक दुरुस्त नहीं हुए है।
जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने बताया कि इस बार महाकुंभ में विभागीय अधिकारियों ने सरकार धन का जमकर दुरुपयोग किया है। विकास के नाम पर लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सब शून्य है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो इसकी जांच कर इस ओर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- सुबोध मैठाणी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग डिवीजन दुगड्डा