फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Irrigation canal damaged, paddy crop drying up

नहर क्षतिग्रस्त होने से किसानों के सामने आई सिंचाई की समस्या

Thu, 11 Aug 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Irrigation canal damaged, paddy crop drying up
राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर आ रही मारखम ग्रांट के बुल्लावाला झबरावाला की सिंचाई की नहर क्षतिग्रस्त होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। किसान सिंचाई विभाग और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुल्लावाला झबरावाला गांव की सिंचाई की करीब 15 किमी लंबी नहर है। जिसमें से चार किमी नहर राजाजी टाइगर रिजर्व के आरक्षित क्षेत्र से होकर आ रही है। बरसात में जंगल से आने वाले नालों के बहाव से नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई नहीं होने से किसानों के समक्ष परेशानियां खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजोध सिंह ने बताया कि गांव में करीब 500 बीघा धान की फसल की सिंचाई होनी है। सिंचाई की नहर क्षतिग्रस्त हो जाने से खेत पानी के बिना सूख रहे हैं। आलम यह है कि नहर क्षतिग्रस्त होने से पानी इधर-उधर फैल रहा है। सिंचाई विभाग और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को समस्या के बाबत अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरसात में अक्सर नहरें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। किसानों ने विभागों से रिजर्व क्षेत्र में नहरों का पक्का निर्माण करने का अनुरोध किया है। जिससे नहरें क्षतिग्रस्त न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्या का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। रिजर्व क्षेत्र में कोई भी गतिविधि बिना अनुमति के नहीं हो सकती। आरक्षित वन क्षेत्र में नियमानुसार अनुमति लेकर सिंचाई की नहर का मरम्मत कार्य कराया जा सकता है। -शीशपाल सिंह, रेंजर, रामगढ़ रेंज

राजा जी टाईगर रिजर्व क्षेत्र से होकर आ रही सिंचाई की नहर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिल गई है। मानसून में नहर क्षतिग्रस्त हो जाती है। किसानों को आश्वास्त किया गया है कि जल्द उनको सिंचाई के लिए पानी मिल जाएगा। बताया कि अनुमति लेकर दो - तीन दिनों में नहर की मरम्मत करा दी जाएगी। - आशीष यादव, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed