{"_id":"0427d1f838978518809aa5072779fe3c","slug":"investigation-of-ardhkunbh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अर्द्धकुंभ मेला की व्यवस्थाएं जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अर्द्धकुंभ मेला की व्यवस्थाएं जांची
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ मेले के मद्देनजर मुनिकीरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए जुटाई जा रही व्यवस्थाओं का शनिवार को टिहरी जिलाधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका मुनिकीरेती और ग्राम पंचायत तपोवन क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीएम ने खारास्रोत में कूड़ा निस्तारण केंद्र, मेले के लिए नवनिर्मित पार्किंग, स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने मुनिकीरेती नाव घाट से गंगा में संचालित मोटर बोट में यात्रियों को लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मेला व्यवस्थाओं के प्रति कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम ने मुनिकीरेती नाव घाट के निरीक्षण के दौरान मोटर बोट संचालक को नाव में सवार होने वाले प्रत्येक यात्री को सुरक्षा के लिहाज से लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निर्देश का उल्लंघन करने पर उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर केके मिश्रा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, सफाई निरीक्षक आदेश कुमार, अवर अभियंता पवन कोटियाल, लेखपाल दयानाथ आदि मौजूद थे।