{"_id":"62eebf496591ef312b26e4b3","slug":"instead-of-mobile-games-move-towards-physical-and-mental-sports-rishikesh-news-drn419340111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल खेल को छोड़ शारीरिक और मानसिक खेलों की ओर बढाएं रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल खेल को छोड़ शारीरिक और मानसिक खेलों की ओर बढाएं रुझान
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत मोटर एबिलिटी टेस्ट के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ। निगम के वार्ड संख्या 21 से 40 तक के विद्यालयों में अध्ययनरत 160 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।।
शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी मोबाइल गेम्स की ओर आकर्षित होकर शारीरिक, मानसिक खेलों से दूर भागती जा रही है। उन्हें अपने जीवन को अनुशासित एवं सफल बनाने के लिए खेल कूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना चाहिए।
कार्यक्रम समन्वयक पंकज सती कहा कि प्रथम चरण में चयनित होने वाले खिलाड़ी नौ अगस्त को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। द्वितीय चरण की प्रतिस्पर्धा बाद आठ से 14 आयु तक के कुल छह आयु वर्गों में 6-6 बालक और 6-6 बालिकाओं का चयन जनपद स्तर के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
जनपद स्तर पर 150 बालक और 150 बालिकाओं का चयन कर उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये की खेल छात्रवृति दी जाएगी। इस मौके पर विकास नेगी, प्रवीण रावत, चंद्रपाल, मोनिका चौहान, इन्दु काला, नरेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार गुप्ता, रविंद्र मिश्रा आदि शामिल थे।