{"_id":"622cc55bc8716b1925761424","slug":"innocent-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-wheels-rishikesh-news-drn406263828","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर चौकी क्षेत्र के लक्कड़घाट में ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को एम्स मोर्चरी में रखवा दिया है।
श्यामपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि राहुल निवासी, ग्राम मुराट, थाना शिवाला कलां, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी लक्कड़ घाट, ऋषिकेश मजदूरी करता है। शनिवार को राहुल की चार वर्षीय बेटी नंदिनी घर में खेल रही थी। नंदनी खेलते हुए घर से बाहर निकली। इस दौरान वह सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। इससे नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन और पड़ोसी नंदनी को लेकर एम्स ऋषिकेश लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज शर्मा ने बताया कि सूचना पर वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पहले से ही चालक को पकड़ रखा था। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।