फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Indramani Badoni House topped

Rishikesh News: इंद्रमणि बडोनी सदन रहा अव्वल

Mon, 17 Nov 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Indramani Badoni House topped
अहिल्याबाई होल्कर स्मृति विद्यालय में उत्तराखंड स्थापना दिवस से लेकर बाल दिवस तक सांस्कृतिक सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक लेकर इंद्रमणि बडोनी सदन अव्वल रहा। रविवार को प्रेमनगर बाजार स्थित विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सप्ताह के समापन पर प्रतियोगिता के विजेताओं को लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुमेरचंद रवि ने पुरस्कृत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में इंद्रमणि बडोनी सदन प्रथम, भगत सिंह सदन द्वितीय, गौरा देवी सदन तृतीय स्थान पर रहा। महारानी अवंतिबाई लोधी सदन को दो पुरस्कार मिले। इस अवसर पर दरपान बोरा, उदयचंद पाल, प्रधानाचार्य शर्मिला पाल, उदयपाल, नीलम सिंह, नुपूर क्षेत्री, जानह्वी, याचना प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed