{"_id":"6aec7e5d8e2ad13e6e05b3f3","slug":"individuals-for-dumping-waste-and-breaking-a-barrier-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148560-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ाघर विवाद: कूड़ा फेंकने और बैरियर तोड़ने में 18 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ाघर विवाद: कूड़ा फेंकने और बैरियर तोड़ने में 18 पर प्राथमिकी
Thu, 05 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
- गुमानीवाला कूड़ाघर को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर निकाली गई थी रैली
- बिना अनुमति प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गुमानीवाला (लालपानी) स्थित कूड़ाघर (ट्रंचिंग ग्राउंड) को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर निकाली गई रैली में हंगामा करना प्रदर्शनकारियों को भारी पड़ गया। रैली के दौरान पुलिस बैरियर तोड़ने, महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने और उन पर घरेलू कूड़ा फेंकने के आरोप में पुलिस ने 18 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा और लोक सेवक पर बल प्रयोग करने जैसी गंभीर धाराओं में की गई है।
कूड़ाघर संघर्ष समिति गुमानीवाला के आह्वान पर बीते बुधवार को लालपानी से क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई थी। प्रशासन के मुताबिक, इस प्रदर्शन के लिए पूर्व में कोई अनुमति नहीं ली गई थी। रैली में करीब 300 से 400 लोग शामिल हुए थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तहसीलदार प्रदीप नेगी और भारी पुलिस बल तैनात था। आरोप है कि कैंप कार्यालय के समीप कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर पुलिस के बैरियर को बलपूर्वक तोड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अपने साथ लाया गया घरेलू कूड़ा महिला पुलिसकर्मियों पर फेंक दिया।
विज्ञापन
ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उग्र प्रदर्शन से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। मौके पर पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है। इसके आधार पर प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपनी मांगे शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से रखें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इनके खिलाफ दर्ज हुई है प्राथमिकी
पुलिस ने मामले में देवेंद्र बेलवाल, दिनेश चंद्र मास्टर, लालमणि रतूड़ी, राजेंद्र गैरोला, उषा चौहान, संदीप भंडारी, हिमांशु रावत, रंजीत थापा, हिमांशु पंवार, रमजान, संजय सिलस्वाल, राजेंद्र गुनसोला, मुकेश भट्ट, रूसा फार्म निवासी रीना रांगड़, गंगानगर निवासी परवीन सजवाण, भट्टोवाला के पूर्व प्रधान सतीश रावत, लाल सिंह बोरा और सुधीर राय के खिलाफ नामजद जबकि अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।