{"_id":"672bd3f2376338ca27000076","slug":"india-and-japan-will-connect-through-yoga-and-cultural-exchange-rishikesh-news-c-5-1-drn1013-541383-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़ेगा भारत और जापान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़ेगा भारत और जापान
विज्ञापन
फ्लो आर्ट योग टोकियो जापान का 18 सदस्यीय योग साधकों का दल प. ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा। यहां दल के सदस्यों ने योग विज्ञान विभाग की गतिविधियों का अवलोकन और अभ्यास किया।
योग विज्ञान विभाग के प्रभारी निदेशक प्रो. वीडी पांडेय ने योग साधकों के दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और जापानी संस्कृति आपस में बहुत मिलती जुलती है। यह संस्कृति कला की हो या संघर्ष की, सभी में समानताएं हैं। इसलिए हमें जापान के साथ मिलकर इस योग विधा का परचम पूरे विश्व में फहराए रखना है। आकृति, केशव, हिमांशी, सृष्टि की ओर से सांस्कृतिक नृत्य और योग प्रदर्शन किया गया। सूरज, अजय, गिरीश, शाक्षी ने शतकर्मो का शानदार प्रदर्शन किया। योग के श्रेय ने जापानी भाषण से सबका मन मोह लिया। प्रो. वीडी पांडेय ने बताया कि फ्लो आर्ट योग टोकियो जापान के निर्देशक मुकेश थपलियाल के नेतृत्व में दल ने वर्ष 2023 के फरवरी और नवंबर में भी योग विभाग का भ्रमण किया था। इस मौके पर प्रो. पीके सिंह, प्रो. वीके श्रीवस्ताव, डाॅ. वीना रयाल, डाॅ. चंद्रेश्वरी नेगी, डाॅ. जयप्रकाश कंसवाल, नवप्रभात थपलियाल, हिमानी आदि शामिल रहे।